Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई की लगातार दूसरी हार, टॉप पर पहुंची दिल्ली

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों मात खाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि टीम की बल्लेबाजी में कमी है और इसमें सुधार करना होगा. दिल्ली ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया था. चेन्नई 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी.


मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में धोनी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ये हमारे लिए अच्छा मैच था. विकेट धीमी हो गई थी. ओस भी नहीं थी. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाजी क्रम में कमी है. हमें इसका पता लगाना होगा. अगले 7 दिन का ब्रेक हमारे लिए इस बात की पता लगाने का मौका देगा.' टीम के पहले मैच की जीत के हीरो अंबाती रायडू बीते 2 मैच नहीं खेले हैं. धोनी ने उम्मीद जताई है कि वह अगले मैच में खेलेंगे.


टूर्नामेंट चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार और दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 12 गेंद पर 15 रन ही बना सके। चेन्नई के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। केदार जाधव ने 26 रनों का योगदान दिया। शेन वॉटसन (14), मुरली विजय (10) और ऋतुराज गायकवाड़ (5) फेल रहे। रविंद्र जडेजा ने 12 और सैम करन ने नाबाद 1 रन बनाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए एनरिच नोर्त्जे को 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।



Herald