Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के बेस्ट कप्तान के पास वापस आकर खुश हैं पीयूष चावला, बोले- और क्या चाहिए

स्पॉट्स डेस्क। तीन बार आइपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आगामी सत्र भी चुनौतियों से भरपूर रहेगा। सीएसके की टीम हर सत्र में चर्चा में बनी रही है। कभी उसे दो साल के लिए निलंबित किया गया, तो कभी उसे बूढ़ों की सेना कहा गया। अब यह सत्र शुरू होने से पहले टीम के 13 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और सुरेश रैना निजी कारणों से यूएई से वापस भारत लौट आए। अब देखना होगा कि इन चुनौतियों के बीच सीएसके की टीम कैसे रंग जमा पाती है।


लेग स्पिनर पीयूष चावला का कहना है कि वह इतने सालों के बाद एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के साथ टीम बनाने के लिए उत्सुक हैं और यह इसलिए हुआ है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान का उन्हें समर्थन मिला है। पिछले साल दिसंबर 2019 में आईपीएल ऑक्शन के दौरान सीएसके ने पीयूष चावला को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। जबकि कई लोगों को लगा कि यह एक चौंकाने वाली राशि है। वहीं, फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने संकेत दिया कि लेग स्पिनर को लाने के पीछे क्या आइडिया है। उन्होंने पहले कहा था कि हमारे लीडर जानते हैं कि उन्हें किसकी जरूरत है।

पीयूष चावला इंडियनल प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) में सीएसके के कप्तान धोनी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं, जो सभी आठ फ्रेंचाइजी के बीच सबसे मजबूत स्पिन हमलों में से एक है। आखिरी बार आठ साल पहले भारत के लिए खेलते हुए पीयूष चावला को नए गेंदबाजों ने रिप्लेस किया हो, लेकिन जहां तक आईपीएल की बात है तो वह इतने समझदार हैं कि उन्हें धोनी का समर्थन मिला है। ऐसे में उनका इरादा आईपीएल के इस सीजन में थ्रीलिंग एक्सपीरियेंस देने का है।



Herald