

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान धोनी के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को हुए मैच में बैटिंग ऑर्डर में सातवें नंबर पर आने से हैरान रह गए थे। सीएसके 217 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, ऐसे में धोनी का नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आना गंभीर को समझ नहीं आया। सीएसके की ओर से सैम कुर्रन, ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव क्रम से नंबर 4, 5 और 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। गंभीर का मानना है कि धोनी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आना चाहिए था और फ्रंट से लीड करना चाहिए था।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 16 रनों से हरा दिया था। धोनी ने सातवें नंबर पर बैटिंग की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 216 रन बनाए। धोनी की टीम 16 रन से मैच हार गई। धोनी ने आखिरी ओवर में हिटिंग की कोशिश की। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।

गंभीर ने कहा, “साफ कहूं तो मुझे धोनी का सातवें नंबर पर बैटिंग करना हजम नहीं हुआ। उन्होंने रितुराज गायकवाड़ और सैम करेन को पहले भेजा। खुद सातवें नंबर पर आए। धोनी को लीडरशिप दिखानी चाहिए थी। 217 का टारगेट और धोनी नंबर सात पर! मुझे इसकी कोई वजह नजर नहीं आती।
Herald