Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेंदबाज दीपक चाहर जल्द ही अभ्यास शुरू कर सकेंगे

दुबई
चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) का बुधवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट दूसरी बार नेगेटिव आया, जिससे वह टीम होटल में लौट आए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के लिए दुबई पहुंचने के बाद चाहर और एक अन्य क्रिकेटर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।

चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘दीपक चाहर के दो कोरोना टेस्ट नेगेटिव आए हैं और वह टीम बबल में लौट आए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के तहत अब उनका कार्डियो टेस्ट होगा जो उनकी रिकवरी के बारे में बताएगा। उसके बाद एक और कोविड टेस्ट होगा, जिसमें नेगेटिव आने पर वह अभ्यास शुरू कर सकेंगे।’

चाहर 14 दिन दूसरे होटल में क्वॉरंटीन थे। उल्लेखनीय है कि उनके सहित टीम स्टाफ के 12 सदस्य महामारी से पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद पूरी टीम का क्वॉरंटन समय बढ़ा दिया गया था और उनकी प्रैक्टिस सबसे देर से शुरू हुई थी।

The post गेंदबाज दीपक चाहर जल्द ही अभ्यास शुरू कर सकेंगे appeared first on Bhavtarini.