

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में शुमार सुरेश रैना और हरभजन सिंह इस साल टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। दोनों ने ही निजी कारणों के चलते आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लिया है अब खुद ऐसा संकेत दिए है की वह दोबारा से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापसी कर सकते हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता को भी भरोसा है कि रैना की आईपीएल में वापसी हो सकती है।

चेन्नई की टीम की तरफ से अब तक सुरेश रैना की जगह किसी भी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। दीप दासगुप्ता ने वेबसाइट पर रैना की वापसी पर बात करते हुए कहा, "मुझे ऐसी लगता है कि सुरेश रैना दोबारा से आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। वह शायद शुरुआती कुछ मुकबालों में नहीं खेलेंगे क्योंकि उनको नियमों के मुताबिक क्वारंटाइन किया जाएगा लेकिन मुझे ऐसा यकीन है कि सुरेश वापसी करेंगे।

सुरेश रैना ने भी टूर्नामेंट में अपनी वापसी के संकेत दिए थे। उन्होंने एक अंग्रेजी क्रिकेट बेवसाइट से कहा था, "मैं क्वारंटाइन में भी यहां प्रैक्टिस कर रहा हूं, आप नहीं जानते कि मुझे दोबरा से भी कैंप में देख सकते हैं।
Herald