Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बावजूद दिल्ली को लगा झटका, चोटिल हुए अश्विन

स्पोर्ट्स डेस्क।दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को सुपर ओवर में मात दी। पंजाब की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन बना सकी। दिल्ली ने इस लक्ष्य को आसानी से पा लिया। भले ही मैच में दिल्ली की जीत हुई हो लेकिन इस मैच में मयंक अग्रवाल और मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हम आपको दोनों टीमों के 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस मैच में जलवा दिखाया।

मैच के दौरान स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चोटिल हो गए. अपनी पहली पांच गेंदों में दो विकेट लेने वाले अश्विन ने ग्लेन मैक्सवेल को सिंगल लेने से रोकने की कोशिश की. गेंद को रोकने के चक्कर में अश्विन अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे. पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले अश्विन दिल्ली के लिए आईपीएल में पहली बार खेल रहे थे.


दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहाद अश्विन को मैदान से बाहर लेकर गए. अश्विन की जगह अजिंक्य रहाणे मैदान पर फिल्डिंग करने उतरे. अश्विन को पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी पर लगाया गया. उन्होंने करुण नायर और निकोलस पूरन को महत्वपूर्ण विकेट चटकाया.



Herald