Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैमसन के तूफान में नरम पड़े सुपरकिंग्स, रायल्स का जीत से आगाज

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर में रनों का अंबार देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए तो जवाब में चेन्नई ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 200 रन बना दिए. इस मैच में ना सिर्फ छक्कों की बारिश हुई बल्कि आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी भी हो गई.

संजू सैमसन की आतिशी पारी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर राजस्थान रायल्स ने फाफ डुप्लेसिस के आखिरी क्षणों के तूफानी तेवरों के बावजूद मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 16 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत से शुरुआत की. सैमसन ने स्पिनरों को निशाने पर रखकर केवल 32 गेंदों पर 74 रन बनाये जिसमें नौ छक्के और एक चौका शामिल है. उन्होंने और स्टीव स्मिथ (47 गेंदों पर 69, चार चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 121 रन जोड़े. जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर केवल आठ गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाये और रायल्स का स्कोर सात विकेट पर 216 रन पर पहुंचाया.


मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उदघाटन मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज करने वाले चेन्नई की तरफ से डुप्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें एक चौके और सात छक्के शामिल हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आखिर में छह विकेट पर 200 रन तक ही पहुंच पायी.



Herald