Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अबु धाबी में यह विदेशी क्रिकेटर मुंबई इंडियंस की ओर से बरपाएगा 'कहर'

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने के लिये शनिवार से यहां शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान ऑलराउंडर के कार्यभार पर करीबी नजर रखेंगे और उनका इरादा कुछ नए फिनिशर तैयार करने का है. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ओपनिंग मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा जो कि पिछले एक साल में हार्दिक का पहला मैच होगा. उन्हें पिछले साल पीठ दर्द के कारण आपरेशन कराना पड़ा था.


मुंबई इंडियंस के पास एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने अबु धाबी की पिच पर ही 31 छक्कों की मदद से 371 रन ठोके हैं. बात हो रही है क्रिस लिन (Chris Lynn) की, जो अबु धाबी में पिछले साल हुई टी10 लीग में खेले थे और उन्होंने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन कर, हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की थी. अपने टी10 लीग के अनुभव के आधार पर ही क्रिस लिन को आईपीएल में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.


बता दें क्रिस लिन (Chris Lynn) फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. बड़े शॉट लगाने के लिए मशहूर लिन का कैरेबियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जहां उन्होंने सेंट किट्स एवं नेविस पैट्रियट्स के लिए नौ मैचों में 150 से भी कम रन बनाये थे. इस तीस साल के बल्लेबाज ने हालांकि पिछले साल यूएई में मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए टी10 लीग में सबसे ज्यादा 371 रन बनाये थे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 गेंद में 91 रन था.पिछले साल अबुधाबी में टी-10 टूर्नामेंट से मेरी अच्छी यादें जुड़ी है.



Herald