Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत की परफॉर्मेंस गिरने की वजह, कहा- खुद की एमएस धोनी से तुलना करना गलत

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का 13वां सीजन जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे हर टीम के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और ज्यादा रफ्तार पकड़ रही है. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज भी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. टीम के गेंदबाज हों या बल्लेबाज सभी शारजाह में नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया। शुरुआत में पंत को जब भी टीम इंडिया में मौका मिला तो उन्होंने खुद को साबित भी किया। लेकिन अभी पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन में गिरावट दर्ज हुई है और सीमित ओवर क्रिकेट में पंत से पहले अब केएल राहुल (KL Rahul) को मौके दिए जा रहे हैं।

एमएसके प्रसाद मानते हैं कि ऋषभ पंत के खेल में गिरावट का बड़ा कारण उनका एमएस धोनी से खुद की तुलना करना है। प्रसाद ने कहा, ‘ऋषभ पंत न सिर्फ अब अपने आदर्श धोनी से खुद की तुलना कर रहे हैं, बल्कि कई मायनों में वह उन्हें कॉपी करने की भी कोशिश कर रहे हैं, इसी कारण उनके खेल में गिरावट आई है।’ एमएसके प्रसाद ने स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक पेज पर दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने बताया कि धोनी के संन्यास से पहले जब टीम मैनेजमेंट एक और विकेटकीपर तैयार करना चाहता था तो पंत को इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प समझा गया।



Herald