Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बार मैच से पहले अलग मूड में हैं गेल, जारी किया 'हॉट म्यूजिक' एल्बम

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच अनिल कुंबले और कप्तान केएल राहुल ने सभी को चौंकाते हुए क्रिस गेल को ही टीम से बाहर रखा. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. पंजाब ने मैक्सवेल, क्रिस जॉर्डन, शेल्डन कॉटरेल और निकलोस पूरन के तौर पर 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया. बता दें क्रिस गेल को टीम में ना देख फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट दोनों हैरत में रह गए।


लेकिन इस बार गेल थोड़े अलग मूड में नजर आ रहे हैं. इस बार वो आईपीएल में किस तरह का धमाल मचाने की तैयारी में हैं इसको लेकर उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. क्या ये तूफान से पहले की खामोशी है? वैसे पिछले दो साल से उनका बल्ला बहुत ज्यादा शोर नहीं मचा रहा है. लेकिन क्या पता गेल इस बार वो रनों की बारिश कर दे. वैसे ऐसा लग रहा है गेल आईपीएल के मौजूदा सीज़न में दर्शकों को मैदान के बाहर नचाने के मूड में हैं. गेल ने आईपीएल में पंजाब के मैच से ठीक एक दिन पहले एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है.


गेल ने ये म्यूजिक वीडियो ब्रिटिश-इंडियन सिंगर अविना शाह के साथ मिलकर तैयार किया. एक बार आप इसे देख लेगें तो फिर आप डांस करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. खुद गेल ने कहा है कि इस म्यूजिक वीडियो में जैमकन फ्लेवर के साथ-साथ इंडियन और वेस्टर्न बीट्स भी हैं. ग्रूव नाम के इस म्जूजिक वीडियो को लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग देशों में शूट किया गया है.



Herald