Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेल्फी लेते समय फिसला पूर्व रणजी क्रिकेटर का पैर, हुई दर्दनाक मौत

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मुंबई के एक पूर्व रणजी क्रिकेटर का निधन हो गया है। मुंबई की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके और अंडर 23 टीम के फिटनेस ट्रेनर शेखर गावली (Shekhar Gawli) की दर्दनाक मौत हो गई है। अपने दोस्तों के साथ इगतपुरी में वे सेल्फी ले रहे थे। उसी समय उनका पैर फिसल गया और वे एक गहरी घाटी में गिर गए। ये घटना मंगलवार 1 सितंबर की शाम की है।


पुलिस ने बुधवार को बताया कि गवली की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर संतुलन बिगड़ने के कारण वो खाई में गिर गए। इगतपुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'उनका शव बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंपा जाएगा।' शेखर इससे पहले महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के सहायक कोच थे और फिलहाल अंडर-23 टीम के फिटनेस ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे।


शेखर दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर थे। शेखर ने 1997 से 2002 के बीच दो फर्स्ट क्लास मैच खेले, इस दौरान उन्होंने तीन विकेट लिए थे। शेखर के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। उनका जन्म 6 अगस्त 1975 को नासिक में ही हुआ था।




Herald