Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का निधन

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट वर्ल्ड के लिए एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कॉमेंटेटर डीन जोन्स (Dean Jones) का गुरुवर को कार्डियक अरेस्ट (Dean Jones Cardiac Arrest) से मुंबई के एक होटल में निधन हो गया। उनकी उम्र 59 वर्ष थी। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र को लेकर स्टार स्पोर्ट्स की कॉमेंट्री टीम से जुड़े थे और मुंबई में थे। ब्रॉडकास्टर ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लीग का मौजूदा सत्र देश से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है।


हाल के समय में सोशल मीडिया पर भी जोन्स काफी एक्टिव रहे थे. ऑस्टेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इस बात की जानकारी साझा की है. डीन जोंस की गिनती ऑस्‍ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटरों और धाकड़ फील्‍डर के रूप में होती थी. उन्‍होंने 52 टेस्‍ट, 164 वनडे इंटरनेशनल मैचों में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व किया. डीन जोन्स के निधन पर दुनियाभर से रिएक्शन आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी उनको लेकर ट्वीट किया है.


रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने डीन जोन्स (Dean Jones) की फोटो को शेयर करते हुए लिखा: "भगवान आपकी आत्मा को शांति दे डीन जोन्स. लेजेंड." रणदीप हुड्डा ने उन्हें इस तरह याद किया. रणदीप हुड्डा के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.



Herald