Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने अय्यर की कप्तानी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का कहना है कि उनकी टीम काफी संतुलित है और उन्हें भरोसा है कि इस बार आईपीएल का खिताब दिल्ली की टीम जीतेगी। शिखर ने 2018 में आईपीएल के सत्र में 135.67 के औसत से 16 मैचों में 521 रन बनाए थे। शिखर दिल्ली के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उन्हें भरोसा है कि टीम इस बार आईपीएल का खिताब जीतेगी। आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है।

दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर खिलाड़ी धवन ने कहा, एक टीम के तौर पर, हम टूर्नामेंट में अच्छा करने को तैयार हैं। हम आत्मविश्वास से भरे हैं और अच्छा तालमेल आपस में बना रहे हैं। हम सभी अब क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और टीम में ऊर्जा और आपसी समझ बना रहे हैं, जो चाहिए होती है। मुझे लगता है कि हमारे पास यूएई की स्थिति को देखते हुए काफी संतुलित टीम है। दिल्ली ने पिछली बार लंबे अरसे बाद प्लेऑफ में कदम रखा था और इसका श्रेय पूरी टीम की एकजुटता और युवा कप्तान श्रेयस अय्यर को जाता है।

धवन ने कहा, पिछले सीजन अय्यर ने काफी अच्छे तरीके से टीम की कप्तानी की थी. रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाण के आने से, उनके अनुभव से अय्यर को मदद मिलेगी. वह अय्यर के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे. यह टीम के लिए भी काफी अच्छा होगा. मुझे लगता है कि अय्यर के पास सीखने के लिए खुला दिमाग है और वह जूनियर तथा सीनियर दोनों से सीख सकते हैं. वह सही दिशा में टीम की कप्तानी करेंगे.



Herald