

स्पोर्ट्स डेस्क। मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. पहला वनडे गंवाने वाली मैदान इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में 24 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. लेकिन तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ी राहत मिली है. ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की तीसरे वनडे में वापसी लगभग तय है.

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि स्टीव स्मिथ नेट अभ्यास पर लौटेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्मिथ को अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ का एक थ्रो सिर पर लगा था। वह पहले दो मैच नहीं खेल पाए। पहले वनडे मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान स्टीव स्मिथ के सिर में गेंद लग गई थी। वह पहले और दूसरे वनडे मैच में नहीं खेले थे। हालांकि, तीसरे वनडे से पहले उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, लेकिन तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में वह शामिल होंगे या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा गया है।
इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग XI

जैसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
ऑस्ट्रेलिया का संभावित प्लेइंग XI
डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
Herald