Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हेजल कीच ने पति युवराज से की फरमाइश, तुरंत पूरी करने को तैयार हुए क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते है। युवराज अपनी पत्नी बॉलिवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें शेयर करते हैं। अब हेजल ने एक फरमाइश की जिसे पूरी करने के लिए युवराज तुरंत तैयार भी हो गए।

युवराज सिंह को टैग करते हुए हेजल ने एक तस्वीर पोस्ट की। उस पर कैप्शन में लिखा, 'मैं जानती हूं कि आप एक बिजी मैन हो, क्या आप मेरे लिए घर आ सकते हो। मैं आपको मिस कर रही हूं। अपनी पत्नी के इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने भी रिप्लाई दिया है। उन्होंने कहा कि, 'मैं आ रहा हूं।' युवराज सिंह के इस रिप्लाई का सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

युवराज सिंह ने बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच से 2016 में शादी की थी। वह ब्रिटिश नागरिक हैं और बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान स्टारर 'बॉडीगार्ड' (2011) में करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि हेजल ने शुरू में युवराज को इग्नोर करती थीं। हालांकि, धीरे- धीरे दोनों करीब आए और फिर शादी करने का फैसला किया था।



Herald