

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अब वो टी-20 ब्लास्ट के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे. विली इन दोनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट खेल रहे थे. गौरतलब है कि कोरोना काल में क्रिकेट बायो बबल के तहत खेला जा रहा है. इसके साथ-साथ विली के संपर्क में आए सभी खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है. विली के अलावा यॉर्कशायर टीम के 3 और खिलाड़ी टॉम कोहलर, जोश पॉसडेन और मैथ्यू फिशर भी सुरक्षा को देखते हुए टी-20 ब्लास्ट के कुछ मैच नहीं खेलेंगे. गौरतलब है कि विली टी-20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर टीम का हिस्सा थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की डेविड विली को जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में खेलने का मौका मिला था लेकिन विली ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. विली ने यह कहते हुए ऑफर को दरकिनार कर दिया था कि वो यॉर्कशायर टीम के लिए टी-2- ब्लास्ट टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं. टी-20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

इंग्लैंड के लिए विली ने अबतक 49 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 377 रन के अलावा 60 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इसके साथ-साथ टी-20 इंटरनेशनल में 28 मैच में 166 रन बनाए हैं और 34 विकेट लेने में सफल रहे हैं. ओवरऑल टी-20 में डेविड विली के नाम 187 मैच में 2722 रन दर्ज है और गेंदबाजी से 180 विकेट झटके हैं
Herald