Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गंभीर ने संजू सैमसन को बताया रिषभ पंत और केएल राहुल से बेहतर बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल के 13वें सीजन के चौथे मुकाबले में तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी फिफ्टी लगाई और 74 रन बनाए। इसके बाद 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर सचिन तेंडुलकर ने भी उनकी तारीफ की।


शारजाह में संजू सैमसन (74) और कप्तान स्टीव स्मिथ (69) की पारियों की बदौलत राजस्थान ने 7 विकेट पर 216 रन बनाए। सैमसन ने 32 गेंदों में 74 रन बनाए जिसमें केवल 1 चौका जबकि 9 ताबड़तोड़ छक्के शामिल रहे। चेन्नै टीम 200 रन बना सकी और 16 रन से मैच हार गई।

सैमसन की इस पारी के बाद पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने उनको टीम इंडिया में जगह नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आइपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की है। पहले ही मैच में यूएई में खेले गए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर् टीम ने अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर संजू के बारे में गंभीर ने लिखा, "संजू सैमसन ना सिर्फ भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं बल्कि भारत के सबसे बेहतरीन युवा बल्लेबाज भी हैं। इसको लेकर अगर किसी को कोई शक है तो वो मुझे बहस कर सकता है मैं इसके लिए तैयार हूं।"



Herald