

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है. आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी जमकर अभ्यास में जुट गए हैं. 4 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा 95 मीटर लंबा छक्का लगाते हुए नज़र आ रहे हैं. इतना ही नहीं रोहित शर्मा का छक्का बेहद ही शानदार है और गेंद मैदान के बाहर बस से जाकर टकराई है.
???? Batsmen smash sixes
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020
???? Legends clear the stadium
???? Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving ????#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE
बता दें कि फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में चोटिल होने के बाद से रोहित शर्मा ने कोई मैच नहीं खेला है. लेकिन यह शॉट देखकर लगता है कि इस बल्लेबाज के ऊपर मैदान से 7 महीने दूर रहने का कोई असर नहीं पड़ा है.ऐसे में रोहित शर्मा के इस अनोखे सिक्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही फैन्स रोहित के इस शॉट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. मालूम हो कि मुंबई इंडियंस को आगामी आईपीएल का पहला मुकाबला 19 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना है
Herald