

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब यूएई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन के पहले मुकाबले में हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, केकेआर को उसके पहले मुकाबले में मुंबई ने हराया था। फिलहाल पॉइंट टेबल में यही दोनों टीमें हैं, जिनका खाता अब तक नहीं खुल सका है। कोलकाता के बल्लेबाज अगर अच्छा फॉर्म दिखाते हैं तो टीम के जीतने की संभावना अधिक है. हालांकि केकेआर की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत नहीं है क्योंकि उसमें अनुभवी खिलाड़ियों की कमी दिखाई देती है. वहीं हैदराबाद की टीम को अपने ओपनर्स के अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी.
पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटर्स के बीच अबू धाबी के मैदान पर शनिवार का मैच खेला जाएगा. आज के मैच में पिच से स्पिनर के लिए मददगार रहने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी पारी के दौरान ड्यू फैक्टर भी काम करेगा, इसलिए हो सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करे.
कैसा रहेगा मौसम

अबू धाबी में खिलाड़ियों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. शनिवार को अबू धाबी में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका है. इसके अलावा आद्रता का लेवल 80 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रह सकता है.
Herald