Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माही के स्टार का श्रेयस की सितारों के साथ मुकाबला, जानिए कौन किसपर पड़ेगा भारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल के 13वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग और दिल्ली कैपिटल के बीच मैच खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैंच में माही के स्टार श्रेयस की सेनी के साथ भिड़ेंगे. बता दें इस आईपीएल का पहला मुकताबला चेन्नई और दिल्ली के बीच ही हुई थी. जिसमें चेन्नई सुपर किंग ने मुकाबला जीत लिया था.

इससे पहले भी चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच खेला गया था. जिसमें राजस्थान रॉयल की टीम ने माही के स्टार को हराया था. जिसमें राजस्थान की टीम ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. राजस्थान की टीम ने चेन्नई को 217 का रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में चेन्नई की टीम की लाख कोशिश के बाद भी 16 रनों से मैच हार गई थी.

चेन्नई की टीम की ओर से सलामी जोड़ी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ओपनर मुरली विजय और शेन वॉटसन दोनों ने अब तक टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं. इसके अलावा चेन्नई की टीम के लिए मीडिल ऑर्डर भी कुछ ज्यादा बेहतर नहीं है. दरअसल सुरेश रैना के जाने के बाद से कहीं न कहीं चेन्नई की टीम सफर कर रही है. वहीं कप्तान महेंद्र सिंह की धोनी की बात किया जाए तो धोनी की बैटिंग ऑर्डर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. धोनी ने पिछले मैच में सातवें नंबर पर आकर बैटिंग की थी. हालांकि उन्होंने आखिर में तीन छक्के जरूर लगाए. लेकिन टीम के लिए ये तीन छक्के काम नहीं आ सके.

The post माही के स्टार का श्रेयस की सितारों के साथ मुकाबला, जानिए कौन किसपर पड़ेगा भारी appeared first on Live Cities.