Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर का खुलासा, बोर्ड ने दिया मुख्य चयनकर्ता बनने का ऑफर !

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गुरूवार को पुष्टि की कि उनकी देश के क्रिकेट सेट-अप में शीर्ष पद के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ चर्चा चल रही है. यह पद मुख्य चयनकर्ता का है. PCB की योजना है कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक के कंधों से मुख्य चयनकर्ता पद का बोझ कम कर दिया जाये और अख्तर को इस भूमिका को देने पर विचार किया जा रहा है.


आपकी जानकारी के लिए बता दे की अख्तर ने गुरूवार को यूट्यूब शो 'क्रिकेट बाज' पर कहा, ''मैं इससे इनकार नहीं करूंगा. हां, मेरी बोर्ड से कुछ चर्चा हुई थी और मैं पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभाने में दिलचस्पी रखता हूं. लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं हुआ है.''


अख्तर ने कहा, ''मैं बहुत ही आरामदायक जिंदगी जीता हूं. मैंने अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेला लेकिन अब जीवन में ठहराव आ गया है. लेकिन मैं इस आराम को छोड़ने को तैयार हूं और पीसीबी के साथ काम करने को तैयार हूं. मैं दूसरों की सलाह से डरता नहीं हूं. अगर मौका मिलता है तो मैं समय दूंगा.'' हालांकि अख्तर ने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई चर्चा की जानकारी देने से इनकार कर दिया.



Herald