

नई दिल्ली। राजस्थान में मानसून की विदाई का वक्त आने के साथ ही मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बादल छंटते ही सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में खिल रही तेज धूप और उमस लोगों को बैचेन कर रही है. प्रदेश में कमजोर पड़ चुके मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 14 और 15 सितंबर के आसपास एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दे की इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 16 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। इस दौरान वहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं लेकिन फिलहाल प्रदेशभर में मौसम सामान्य ही बना रहेगा।

मौसम विभाग ने फिलहाल रविवार तक कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। सोमवार को पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ एक दो जगहों पर भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह तक पाली के सादड़ी में 80, चितौड़गढ़ के भोपालसागर में 25, झालावाड़ के पिड़ावा में 59, चौलीडेम में 33 गोगुंदा में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Herald