Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोकोविच ने फिर आपा खोया, लेकिन सेमीफाइनल में बनाई जगह

रोम
अमेरिकी ओपन में दो हफ्ते से भी कम समय पहले अनजानी गलती से बाहर हुए सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच शनिवार को इटैलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जर्मनी के क्वालीफायर डॉमिनिक कोप्फर के खिलाफ जीत के दौरान फिर आपा खो बैठे। जोकोविच ने कोप्फर पर 6-3, 4-6, 6-3 से जीत हासिल की। लेकिन दूसरे सेट के दौरान गुस्से में उन्होंने अपना रैकेट जमीन पर मारा जिससे उनके रैकेट का फ्रेम टूट गया और उन्हें नया रैकेट लेना पड़ा। उन्हें चेयर अंपायर से चेतावनी भी मिली।

जोकोविच मैच के दौरान अंपायर को घूरते भी दिखे जब अंपायर ने उनके खिलाफ फैसला किया और एक प्वाइंट के लिये दोबारा खेलने का भी आदेश दिया। शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच ने सोमवार को कहा था कि अमेरिकी ओपन से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने बड़ा सबक सीखा था। सेमीफाइनल में उनका सामना कैस्पर रड से होगा जिन्होंने स्थानीय प्रबल दावेदार माटियो बेरेटिनी को दो घंटे 57 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-6 से हराया।

चार बार के इटालियन ओपन चैंपियन जोकोविच ने लगातार 14वें वर्ष इस टूर्नामेंट के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश किया है। जोकोविच की एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंटों में 61 मैचों में यह 52वीं जीत थी। जोकोविच को पिछले सप्ताह वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के चौथे दौर में लाइन जज को बॉल मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। जोकोविच की इस वर्ष 29 मैचों में यह 28वीं जीत है।

The post जोकोविच ने फिर आपा खोया, लेकिन सेमीफाइनल में बनाई जगह appeared first on Bhavtarini.