Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक पर होगी दिल्ली की नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। यह मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होना है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों अब तक 2-2 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली ने अपने दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि डेविड वार्नर की अगुआई वाली हैदराबाद को दोनों ही मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह है कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन प्लेइंग 11 के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, मनीष पांडे को लेकर जरूर चिंता हो सकती है। वह आखिरी मैच में चोट के कारण मैदान से चले गए थे। उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। वहीं दिल्ली को रविचंद्रन अश्विन की गैरमौजूदगी जरूर खलेगी। एहतियाती उपाय बरतने के कारण उनका प्लेइंग इलेवन में चुना जाना मुश्किल है।

दिल्ली ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में पराजित कर जीत से शुरुआत की थी जबकि उसने दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को पराजित किया था.

हैदराबाद अपना दोनों मुकाबला हार चुका है वहीं हैदराबाद को पहले मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 रन से हराया था जबकि दूसरे मैच में उसे केकेआर के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलने पर मजबूर होना था. दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे की जोड़ी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जबकि स्पिनरों में अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में भी शानदार खेल दिखाया.



Herald