Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Chris Lynn आईपीएल के लिए Mumbai Indians टीम से जुड़े

अबुधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन मंगलवार को मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे।

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस टी2० लीग का आयोजन यूएई में हो रहा है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होगा और यह टूर्नामेंट 1० नवंबर तक चलेगा।

मुंबई इंडियंस ने यह भी बताया कि कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और अनुभवी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिगा की जगह फ्रेंचाइजी से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन भी पिछले सप्ताह टीम में शामिल हुए थे।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मौजूदा चैम्पियन टीम आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिग्स का सामना करेगी।(एजेंसी)