Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Corona संक्रमण के मामलों के बावजूद ब्राजील में नहीं रूकेगा Football

साओ पाउलो।एक शीर्ष जज ने खिलाड़ियों में कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम के बावजूद ब्राजील के शीर्ष श्रेणी के फुटबॉल मैच कराने को मंजूरी दे दी । ब्रासीलिया के श्रम न्यायाधीश लुई फिलीप वियेइरा डि मेलो फिल्हो ने यहां पालमेइरास और गत चैम्पियन फ्लामेंगो के बीच मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की अनुमति दी ।

मैच 1 . 1 से ड्रा रहा । फ्लामेंगो ने कई युवा खिलाड़ियों को उतारा क्योंकि उसकी टीम के 2० सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित पाये गए । क्लब ने ब्राजीली फुटबाल परिसंघ से मैच स्थगित कराने की मांग की थी जो उसने ठुकरा दी । ब्राजील में कोरोना महामारी से 14०००० से अधिक मौतें हो चुकी है ।(एजेंसी)