Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Covid-19 महामारी से फीफा विश्व कप, क्लब विश्व कप का कार्यक्रम प्रभावित

जेनेवा। कोरोना वायरस महामारी फीफा के क्लब विश्व कप के एक सत्र को स्थगित करने के बाद दूसरे सत्र को भी प्रभावित कर रहा है । इसके साथ ही कोविड-19 के कारण 2०22 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों में हो रही देरी ने टूर्नामेंट को समय पर कराने को लेकर चिताएं बढ़ा दी है।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने शुक्रवार को महाद्बीपीय क्लब चैंपियनशिप के लिए पारंपरिक सात-टीमों की टूर्नामेंट को नये तारीखों पर करने की पुष्टि की। पहले इसका आयोजन दिसंबर में कतर में निर्धारित था।

दक्षिण अमेरिका चैम्पियन के बारे में जनवरी से पहले पता चलना संभव नहीं है, क्योंकि 2०2० कोपा लिबर्टाडोरेस छह महीने के स्थगन के बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हुआ है। इंफेंटिनो ने कहा, '' हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं, हम निगरानी कर रहे हैं कि क्या अगले साल (2०21) की शुरुआत में कतर में इसका आयोजन हो सकता है।

क्लब विश्प कप को पारंपरिक सात टीमों की जगह 2०21 से 24 टीमों के बीच खेला जाना था लेकिन फीफा ने इस योजना पर फिलहाल रोक लगा दी। यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका 2०2० को एक वर्ष के लिए स्थगित होने के कारण फीफा को क्लब विश्व कप के आयोजन का समय मिल गया।

विश्व कप 2०22 के लिए महाद्बीपीय क्वालीफायर मुकाबलों में हो रही देरी पर भी इंफेंटिनों ने चिता व्यक्त की। एशिया में अगले साल से पहले इसके मैच नहीं होंगे। इंफेंटिनो ने कहा, ''मैं चितित हूं। यह एक वास्तविक समस्या है, खासकर अगर महामारी का असर खत्म या कमजोर नहीं हुआ तो हम सामान्य तरीके से खेलना शुरू नहीं कर सकेंगे। उन्होंने घरेलू और दूसरे देशों की सरजमीं पर खेलने के तरीके में बदलाव कर एक ही जगह पर सभी क्वालीफायर मैचों को खेलने का सुझाव दिया।(एजेंसी)