

स्पोर्ट्स डेस्क। ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लीग चरण में अपने सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड आखिर तक कायम रखा। आपको बता दे की कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने लगातार 10वीं जीत हासिल की.

उसने अपने आखिरी लीग मैच में टूर्नामेंट की फिसड्डी टीम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (SNP) को 9 विकेट से रौंदा. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में ही खेले गए दूसरे मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने जमैका टालावाह्ज (JT) को 11 रनों से मात दी.

ट्रिनबागो ने अपने सभी दस मैच जीते और वह अंकतालिका में शीर्ष पर रहा. गयाना अमेजॉन वारियर्स, सेंट लूसिया जॉक्स और जमैका तल्लावालाह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य टीमें हैं. पहला सेमीफाइनल ट्रिनबागो और चौथे स्थान की टीम जमैका के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल गयाना और सेंट लूसिया के बीच खेला जाएगा.
Herald