Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने CRED को IPL का ऑफिशियल पार्टनर किया घोषित

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का 13 वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है। इस बीच आईपीएल को एक और नए स्पॉन्सर का साथ मिल गया है। बीसीसीआई ने CRED को IPL 2020 का ऑफिशियल पार्टनर घोषित किया है। CRED एक बंगलूरू स्थित क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान कंपनी है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस सौदे को लेकर बोर्ड को बधाई भी दी है। बीसीसीआई ने टि्वटर पर इस बात की घोषणा की और लिखा, 'बीसीसीआई CRED को आईपीएल का ऑफिशल पार्टनर बनाने की घोषणा करता है #Dream11IPL।'

आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने विज्ञप्ति में कहा, ''हम सीआरईडी को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2022 तक आधिकारिक साझेदार के रूप में अपने साथ जोड़कर बहुत खुश हैं। बीसीसीआई ने इससे पहले बेंगलुरु स्थित शैक्षणिक फर्म 'अनएकेडमी' को अपना आधिकारिक साझेदार घोषित किया था।


इससे पहले आईपीएल की ऑफिशियल स्पॉन्सर की लिस्ट में फंतासी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 को IPL 2020 संस्करण के लिए 222 करोड़ रुपये में टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली थी। इसके अलावा अल्ट्रोज, ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म Unacademy के साथ-साथ पेटीएम और सिएट भी आईपीएल से स्पॉन्सर के रूप में जुड़े थे। अब इस लिस्ट में बंगलूरू की स्टार्ट अप कंपनी क्रेड का नाम जुड़ा है।



Herald