

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दल के सभी 13 सदस्य कोरोना वायरस (Coronavirus) के ताजा टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं. इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम के सीईओ केएस विश्वनाथन ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. पिछले हफ्ते की शुरुआत में हुए कोविड टेस्ट में ये सभी पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले हफ्ते कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) स्क्वॉड के 13 सदस्यों को छोड़ बाकी सभी सदस्य नई टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव आए हैं. चेन्नई फ्रेंचाइजी के सीईओ केएस विश्वनाथन ने मंगलवार को यह जानकारी दी.ये नतीजे आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक के लिए राहत की खबर है।

सभी 13 प्रभावित सदस्यों को हालांकि 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरना होगा जिसके बाद दो और परीक्षण में नेगेटिव पाए जाने पर ही वे टीम से जुड़ सकते हैं आपको बता दे की विश्वनाथन ने इससे पहले कहा था कि सोमवार को हुए टेस्ट में पहले पॉजिटिव पाए गए 13 खिलाड़ी भी निगेटिव आए हैं, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर और इंडिया-ए के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं।

अगर आईपीएल शेड्यूल की बात करें तो टीमों को यूएई पहुंचे हुए 10 दिन हो गए हैं, मगर बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया है. सभी फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और फैंस शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर माना जा रहा है कि पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उप विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से इस लीग का आगाज हो सकता है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी एमएस धोनी के संन्यास पर एक ट्वीट करके कहा था कि 19 सितंबर को टॉस पर मिलते हैं.
Herald