Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ही मैच से बाहर हुआ CSK का युवा धाकड़ बल्लेबाज, Dhoni की टीम को लगा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क। तीन बार IPL का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आगामी सत्र भी चुनौतियों से भरपूर रहेगा. सीएसके की टीम हर सत्र में चर्चा में बनी रही है. कभी उसे दो साल के लिए निलंबित किया गया था। अब यह सत्र शुरू होने से पहले टीम के 13 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और सुरेश रैना निजी कारणों से यूएई से वापस भारत लौट आये। पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अब भी क्वॉरंटीन में हैं और अबु धाबी में 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है।

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि रुतुराज बिलकुल ठीक हैं लेकिन उन्हें अब तक टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की स्वीकृति नहीं मिली है। मुंबई के खिलाफ पहले मैच के लिए वो उपलब्ध नहीं होंगे। इस मामले पर टीम के सीईओ कासी विश्वानाथ ने कहा है कि रितुराज ठीक हैं, लेकिन उन्हें अब तक बीसीसीआइ की तरफ से टीम के साथ जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में रहने की इजाजत नहीं मिली है।

विश्वनाथ का कहना है कि रितुराज अब भी पृथकवास में हैं और बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें टीम के साथ जुड़ने की इजाजत अब तक नहीं दी है। ऐसे हालात में वो पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अगले कुछ दिनों में उनके जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौटने की उम्मीद है और वो पूरी तरह से ठीक हैं।



Herald