Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोरोना वायरस की दस्तक

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की तरफ से पिछले महीने की 30 तारीख को ही आईपीएल का शेड्यूल जारी किया जाना था, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के कैंप में अचानक दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा।


रविवार को शाम यह खबर आई कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सहायक फीजियोथेरेपिस्ट को कोरोना संक्रमित पाया गया है और फिलहाल उन्हें क्वांरटीन कर दिया गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को पुष्टि की है कि उनके सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है. फ्रेंचाइजी ने बताया कि पहले दो स्तर की जांच नेटेगिव थी, लेकिन तीसरी बार जब टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई

रिलीज में कहा गया, "उन्होंने अभी तक किसी से मुलाकात नहीं की थी और ना ही वे फ्रेंचाइजी के किसी खिलाड़ी या स्टाफ के संपर्क में थे। उन्हें तुरंत ही आइसोलेट कर दिया गया है और फिलहाल अगले 14 दिनों के लिए दुबई में स्थित आईपीएल की आइसोलेशन फैसिलिटी में हैं। 14 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें दो कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी, जिसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ज्वॉइन कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम लगातार उनके संपर्क में है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।



Herald