

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल से कुछ सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। जिस वजह से टीम को अधिक दिनों तक पृथकवास पर रहना पड़ा और उसने सबसे बाद में अभ्यास शुरू किया। आईपीएल के पिछले 12 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

उन्होंने अपनी मर्जी से 13वें सीजन में नहीं खेलना का फैसला किया था। अब रैना के टीम में नहीं होने के वजह से टीम के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने कहा है कि उनकी कमी टीम को खलेगी और उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। हालांकि उन्होंने रैना व भज्जी के बगैर भी अपनी टीम को मजबूत बताया। हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों की वजह से इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि रैना की टीम से हटना हमारे लिए काफी नुकसानदायक है, लेकिन टीम में मुरली विजय जैसे खिलाड़ी भी हैं जो अच्छे बल्लेबाज हैं। हालांकि पिछले कुछ साल में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन वो सच में एक शानदार बल्लेबाज हैं।
Herald