Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के इस बल्लेबाज का दोबारा कराया जाएगा कोरोना टेस्ट, शुरुआती मैच खेलना मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क। पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के रविवार से दो और परीक्षण होंगे और वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। सीएसके दल के 13 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे। 11 अन्य लोगों के अलावा चाहर भी इस वायरस से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। इससे पहले उनके दो परीक्षण हुए जिसमें वे नेगेटिव आए।

आपको बता दे की चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप का मच गया था लेकिन अब सबकुछ ठीक है। पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर लोग ठीक है और टीम के साथ जुड़ चुके हैं। रविवार को टीम की तरफ से बताया गया कि ऋतुराज को वापसी में वक्त लगेगा और शायद शुरुआती मुकाबलों में भी ना खेल पाएं।

आपको बता दे की रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाशन ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, "ऋतुराज को प्रोटोकॉल के मुताबिक दो टेस्ट के गुजरना पड़ेगा, एक आज और एक दिन बात कल दूसरा टेस्ट कराया जाएगा। अगर दोनों टेस्ट नेगेटिव आते हैं तो वह टीम के होटल में बबल में वापस लौट सकते हैं। टीम के जिन स्टाफ को कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाया गाय है वो वापस से सामान्य जीवन में लौट चुके हैं। वो टीम बबल में वापसी कर चुके हैं।



Herald