Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK के लिए बुरी खबर, अभी एक और मैच मिस करेगा धौनी का ये धुरंधर खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की परेशानियां इस सीजन में कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. टूर्नामेंट में अपने दो मैच खेल चुकी चेन्नई को एक बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चेन्नई के स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) टीम से बाहर हो गए हैं.

IPL 2020 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उस मैच में हीरो अंबाती रायुडू रहे थे, जिन्होंने दमदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, दूसरे मैच में चेन्नई के लिए रायुडू मैदान पर नहीं उतरे थे, क्योंकि वे फिट नहीं थे। यही कारण रहा कि टीम को राजस्थान के खिलाफ टीम को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सीएसके के लिए अभी भी मुश्किलें कम नहीं हो सकी हैं।


दूसरे मैच में चोट की वजह से टीम से बाहर हुए अंबाती रायुडू सीएसके के लिए अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई का तीसरा मैच 25 सितंबर यानी आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। इस मैच में अंबाती रायुडू नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि खुद टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने की है। रायुडू को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसको ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। सीएसके के सीईओ ने कहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, रायुडू जल्द ठीक होंगे।



Herald