Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK की अनुभवी टीम के सामने होगी युवा दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने तीसरे मुकाबले से पहले बल्लेबाजी क्रम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर विचार करना चाहेगी. आईपीएल 2020 में अपने तीसरे मुकाबले से पहले बल्लेबाजी क्रम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर विचार करना चाहेगी। शारजाह की बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के लिए उनके स्पिनरों के खराब प्रदर्शन और निराशाजनक 20वें ओवर को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन बल्लेबाज खुद को पूरी तरह से इससे दोषमुक्त नहीं कर सकते विशेषकर मुरली विजय, केदार जाधव और खुद कप्तान धोनी। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

धोनी के प्रशंसक उनके छक्के जड़ने की काबिलियत के अब भी मुरीद हैं लेकिन करीब से देखा जाये तो वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से नहीं खेल पाये और जब मध्यम गति के गेंदबाज टॉम कुरेन गेंदबाजी करने उतरे तो ही धोनी आक्रामक हो सके. और वह भी मैच में तब हुआ जब मुकाबला ही खत्म हो चुका था.


दिल्ली कैपिटल्स के लिये शुरुआती मैच में जीत से उसके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है, हालांकि रविचंद्रन अश्विन के कंधे की चोट के कारण अनुपस्थित होने की संभावना से उन्हें अपने गेंदबाजी लाइन अप में कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है.



Herald