
स्पोर्ट्स डेस्क। CSK को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद टीम को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली। टीम दोनों मौकों पर लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। दिल्ली के खिलाफ हार के बाद कप्तान धोनी ने भी माना कि टीम को एक बल्लेबाज की कमी खल रही है। हालांकि अगले मैच से धोनी को राहत मिल सकती है। टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायुडू चोट अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद बताया कि टॉप ऑर्डर में तेज शुरुआत न मिलने से बाद में रनगति का दबाव काफी बढ़ जाता है। धोनी ने हालांकि कहा कि अगले मैच में अंबाती रायुडू के आ जाने से टीम के संतुलन में सुधार होगा।टीम को मुरली विजय और शेन वॉटसन अभी तक मजबूत शुरुआत नहीं दे पाए हैं। युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी दो मैचों में मिले मौके को नहीं भुना पाए हैं।

चेन्नै सुपर किंग्स की टीम की मुश्किलें आईपीएल का 13वां सीजन से पहले ही शुरू हो गई थीं। टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने इस साल की लीग से हटने का फैसला किया था। इसके बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी निजी कारणों से लीग के इस सीजन से हट गए।
Herald