Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी साव यूं ही नहीं कहे जाते मैच विनर, खेली CSK के खिलाफ ऐसी धांसू पारी

दुबई
युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (64) के आकर्षक अर्धशतक और कागिसो रबाडा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को चेन्नै सुपर किंग्स को 44 रन से करारी शिकस्त दी। यह दिल्ली देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तीन विकेट पर 175 रन बनाए। इसके बाद चेन्नै को सात विकेट पर 131 रन पर रोक दिया। मैच में वह साव (43 गेंदों पर 64, 9 चौके एक छक्का) थे, जिन्होंने शिखर धवन (27 गेंदों पर 35, तीन चौके, एक छक्का) के साथ 94 रनों की दमदार शुरुआत देते हुए दिल्ली को 175 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उनके अच्छी शुरुआत के बाद ऋषभ पंत (25 गेंदों पर नाबाद 37) और कप्तान श्रेयस अय्यर (22 गेंदों पर 26) ने भी तीसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी निभाई। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 175 रन बनाए जिसमें ओपनर पृथ्वी साव ने सर्वाधिक 64 रन का योगदान दिया। चेन्नै टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बना सकी और 44 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के बाद उसके 2 मैचों से 4अंक हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

दिल्ली टीम के पेसर कागिसो रबाडा ने अंतिम ओवर में चेन्नै के 2 विकेट झटके। उन्होंने दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी (15) को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया जबकि अंतिम गेंद पर रवींद्र जडेजा को अमित मिश्रा (12) ने लपका। धोनी ने 12 गेंदों पर 2 चौके लगाए जबकि जडेजा ने 9 गेंदों पर 1 चौका लगाया। चेन्नै सुपर किंग्स को एक तेजतर्रार पारी की जरूरत थी, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर निचले क्रम पर बल्लेबाजी को उतरे। वह नंबर-6 पर बल्लेबाजी को आए, जब 16वें ओवर में केदार जाधव का विकेट गिरा। चेन्नै को अंतिम 4 ओवर में 75 रन की जरूरत थी और ऐसे में धोनी से सभी को उम्मीदें थीं लेकिन वह अंतिम ओवर में कैच आउट हो गए। चेन्नै के शुरुआती 3 विकेट 44 रन के स्कोर तक गिर गए। ओपनर शेन वॉटसन 14 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने और टीम का पहला विकेट 23 के स्कोर पर गिरा। वॉटसन ने 16 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए। इसके बाद मुरली विजय (10) को नोर्त्जे ने शिकार बनाया जबकि ऋतुराज गायकवाड़ (5) रन आउट हुए। चेन्नै सुपर किंग्स की आधी टीम 17.2 ओवर में 113 रन तक पविलियन लौट गई, जब फाफ डु प्लेसिस (43) को कागिसो रबाडा की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लपका। डु प्लेसिस ने 35 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके लगाए। चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL-2020 में एक बार फिर टॉस जीता और पहले फील्डिंग का ही फैसला किया। उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी टॉस जीते थे और पहले फील्डिंग का ही फैसला किया था।

फाफ डु प्लेसिस और केदार जाधव ने चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। केदार जाधव 5वें नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे और वह टीम के 98 के स्कोर पर नोर्त्जे का शिकार बने। दिल्ली के ओपनर पृथ्वी साव ने टीम के लिए सर्वाधिक 64 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। इस युवा बल्लेबाज ने 35 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। दिल्ली को पृथ्वी साव और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर 94 रन जोड़े। धवन पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए और पीयूष चावला ने ब्रेकथ्रू दिलाया। धवन ने 27 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। अय्यर पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी के हाथों लपके गए। उन्होंने 22 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौके की मदद से 26 रन बनाए। एक ओर जहां साव ने आसानी से मैदान पर शॉट्स लगाते हुए IPL करियर की 5वीं फिफ्टी जड़ी तो दूसरी ओर अन्य बल्लेबाज शॉट्स खेलने के लिए संघर्ष करते दिखे। मैच में कुल सिर्फ 3 छक्के ही लग सके। सबसे अधकि बाउंड्री भी पृथ्वी के नाम रही। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, चेन्नै के बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में नहीं चल पाए। उसकी तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने दो जीवनदान मिलने के बाद सर्वाधिक 43 रन बनाए। चेन्नै की यह लगातार दूसरी हार है। दिल्ली के लिए रबाडा (26 रन देकर तीन) और नोर्ट्जे (21 रन देकर दो) सफल गेंदबाज गेंदबाज रहे। उसके दोनों स्पिनरों अक्षर पटेल (18 रन देकर एक विकेट) और अमित मिश्रा (चार ओवर में 23 रन) ने कसी हुई गेंदबाजी की।
 

The post पृथ्वी साव यूं ही नहीं कहे जाते मैच विनर, खेली CSK के खिलाफ ऐसी धांसू पारी appeared first on Bhavtarini.