Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DC vs KXIP: क्वारंटाइन टाइम पूरा कर मैदान में पहुंची एक्ट्रेस

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों ही टीम का स्कोर बराबरी पर छूटने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हरा दिया। खेल के दौरान एक ऐसा वक्त भी आया जब पंजाब की जीत तय लग रही थी।

लेकिन दिल्ली ने आखिरी 2 गेदों पर 2 विकेट झटक कर पूरा मैच ही पलट दिया और इसे सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। इसके बाद मैच को दिल्ली ने अपने नाम कर लिया। इसी बीच क्वारंटाइन टाइम को पूरा कर किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीटी जिंटा भी दुबई के स्टेडियम में पहुंचीं।


पंजाब की टीम ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन की बना सकी. इस तरह मैच का फैसला सुपर ओवर से कराया गया.मैच टाई पर खत्म होने के बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हराया. सुपर ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी, जिसे दिल्ली ने हासिल कर लिया.



Herald