Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Divij Sharan यूएस ओपन पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर

न्यूयार्क। भारत के दिविज शरण और सर्बिया के उनके जोड़ीदार निकोला कैसिक यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये।

शरण और कैसिक की जोड़ी को क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और नीदरलैंड के वेस्ली कूल्होफ से तीन सेट तक चले मैच में 4-6 6-3 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे और 46 मिनट तक चला।

भारत के रोहन बोपन्ना भी पुरुष युगल के ड्रा में शामिल हैं। उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ जोड़ी बनायी है और उनका पहला मुकाबला अर्नेस्टो एस्कोबेडो और नोहा रूबिन की अमेरिकी जोड़ी से होगा।(एजेंसी)