Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Djokovic को कोर्ट पर आपा खोने के लिये मिली चेतावनी

रोम।अमेरिकी ओपन में आपा खोकर बीच में ही बाहर होने के दो सप्ताह बाद दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को इटालियन ओपन सेमीफाइनल में भी चेतावनी दी गई ।

जोकोविच को कैस्पर रूट के खिलाफ 7 . 5, 6 . 3 से मिली जीत के बीच चेतावनी दी गई जब दूसरे सेट के तीसरे गेम में चेयर अंपायर से उनकी तीखी बहस हो गई थी ।

जोकोविच ने कहा ,'' मुझे चेतावनी मिलनी ही चाहिये थी । मेरी भाषा खराब थी । चेयर अंपायर से मेरे पिछले कुछ समय में विवाद रहे हैं । ऐसा क्षणिक आवेग में हो गया । कई बार कोर्ट पर ऐसा हो जाता है ।(एजेंसी)