Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाइन जज का समर्थन करें प्रशंसक: Djokovic

न्यूयॉर्क। महिला लाइन जज पर बॉल मारने के कारण वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन से बाहर किये गए दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सोशल मीडिया पर लाइन जज की आलोचना होने के बाद अपने प्रशंसकों से जज का समर्थन करने की अपील की है।

जोकोविच ने यूएस ओपन के प्री क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान अनजाने में गेंद को पीछे मारा था जो पीछे खड़ी महिला लाइन जज लोरा क्लार्क के गले में लगी थी। इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया। जोकोविच ने हालांकि इस व्यवहार के लिए माफी मांगी थी लेकिन उनके टूर्नामेंट से बाहर होने पर प्रशंसकों ने लाइन जज को निशाने पर लिया था।

जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कहा, ''प्रिय प्रशंसक आप लोगों के सकारात्मक संदेशों के लिए धन्यवाद। लेकिन यह याद रखें कि जिस लाइन जज को बॉल लगी थी उन्हें भी हमारे समर्थन की जरुरत है। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग इस समय उनका समर्थन करें। इससे हम लोग और मजबूत होंगे और आगे बढèेंगे। यूरोप मैं आ रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि जोकोविच का यूएस ओपन में भले ही सनसनीखेज तरीके से सफर खत्म हुआ है लेकिन अब वह पिछली बातों को पीछे छोड़ इस महीने के अंत में फ़्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाले फ्रेंच ओपन की तैयारी में जुट गए हैं। (एजेंसी)