Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Duplessis, Ngidi, रबाडा आईपीएल के लिये यूएई पहुंचे

दुबई। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डुप्लेसिस, लुंगी एनगिडी और कैगिसो रबाडा 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये मंगलवार को तडक़े संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे।

कोविड-19 महामारी के कारण 13वां आईपीएल दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस और तेज गेंदबाज एनगिडी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हैं जबकि रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े।

इन दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तीनों खिलाडिय़ों की तस्वीरें साझा की हैं। तीनों खिलाडिय़ों को छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा। उनके पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किये जाएंगे और इन तीनों में नेगेटिव आने पर वे अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

भारत के सभी खिलाड़ी पहले ही यूएई पहुंच चुके थे और उन्होंने छह दिन के पृथकवास की अवधि भी पूरी कर ली है जो बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा है।

चेन्नई की टीम को छोडक़र बाकी टीमों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के 13 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। (एजेंसी)