

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शुक्रवार (11 सितंबर) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेली जाएगी। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा चुकी हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की। आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा कि उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा होगा.

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में 2-1 से मात दी है. फिंच ने कहा, "अतीत में वह हम पर हावी रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं है और यह ठीक है. हम पीछे नहीं देख रहे हैं. आगे देख रहे हैं. उन्होंने कहा, "यह अच्छा चुनौती है और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमेशा से मजेदार रहता है क्योंकि आप जानते हो कि आप हर गेंद पर प्रतिस्पर्धा में हो. कुछ भी हो सकता है और आपको इसके लिए तैयार रहना होता है।

फिंच ने विश्व विजेता इंग्लैंड की तारीफ की और कहा कि उनके खिलाफ हर किसी को तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा, "जब भी आप इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हो तो आप 90 प्रतिशत नहीं खेल सकते. आपको उन्हें हराने के लिए अपना सौ फीसदी देना होता है. हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (11 सितंबर) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 05.30 बजे से मैच शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 05.00 बजे होगा।
Herald