Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EPL ने चीनी प्रसारक पीपीटीवी से करार खत्म किया

लंदन
इंग्लिश प्रीमियर फुटबॉल लीग (English Premier League) ने  चीनी ‘स्ट्रीमिंग सर्विस’ पीपीटीवी (PPTV) से करार खत्म कर दिया और इसके लिए उसने कोई कारण भी नहीं बताया। यह करार तीन साल का था और इसे एक सत्र के बाद ही खत्म कर दिया गया।

ब्रिटिश अखबार ‘द डेली मेल’ की पिछले महीने की रिपोर्ट के अनुसार पीपीटीवी ने मार्च में 16 करोड़ पाउंड (20.9 करोड़ डॉलर) का भुगतान रोक दिया था। ऐसा तब हुआ जब कोरोना वायरस के कारण प्रीमियर लीग को निलंबित कर दिया गया था।

चीनी रिटेल जायंट सुनिंग पीपीटीवी की मालिक है और लीग का यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे लुभावने अनुबंध में से एक था जो करीब 55 करोड़ पाउंड (71.80 करोड़ डॉलर) का था।

The post EPL ने चीनी प्रसारक पीपीटीवी से करार खत्म किया appeared first on Bhavtarini.