Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Fernando Verdasco कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद French Open से बाहर

पेरिस।स्पेनिश खिलाड़ी फर्नांडो वर्डास्को ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आने के बाद फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया गया है और उनका मानना है कि यह रिपोर्ट गलत थी। पूर्व शीर्ष 10 रैंकिग में रह चुके इस खिलाड़ी ने इस साल के अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं लिया था, इससे पहले उन्होंने लगातार 67 ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेले थे।

वर्डास्को ने रोलां गैरां में खेल शुरू होने से पहले दो दिन पहले शुक्रवार को अपने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें अगस्त में कोविड-19 में पॉजिटिव पाया गया था और उन्हें कोई लक्षण नहीं दिखे थे। इसके बाद उनकी जांच नेगेटिव भी आ गयी थी लेकिन इस हफ्ते वह फ्रेंच ओपन से पहले हुई जांच में पॉजिटिव पाये गये।

वर्डास्को ने कहा कि उन्होंने एक अन्य जांच की मांग की लेकिन फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद परीक्षण कराया जो नेगेटिव आया। वर्डास्को ने लिखा, ''इससे मैं दुखी हूं और काफी निराश महसूस कर रहा हूं। वह 2००9 आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे और मौजूदा रैंकिग में 58वें स्थान पर हैं।(एजेंसी)