Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में युवाओं को मौका दें :Hafeez

कराची। पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज का मानना है कि पीसीबी को जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को आजमाना चाहिये । पाकिस्तानी टीम 2० अक्टूबर से जिम्बाब्वे का दौरा करेगी । इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी2० मैच खेले जायेंगे ।

हफीज ने एक टीवी चैनल से कहा ,'' मैं श्रृंखला से आराम लेना चाहता हूं । मुझे लगता है कि यह युवाओं को मौका देने का सर्वश्रेष्ठ समय है । उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टी2० क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हैदर अली को परिपक्व बनने में अभी समय लगेगा ।

उन्होंने कहा ,'' हैदर बेहद प्रतिभाशाली है और उनमें जबर्दस्त आत्मविश्वास है । उन्हें शीर्ष स्तर पर पहुंचने में अभी समय लगेगा और उन्हें अपनी तकनीक पर काम करना होगा ।(एजेंसी)