Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Halep ने पहली बार जीता Italian Open खिताब

रोम।विश्व के दूसरे नंबर की खिलाड़ी औरशीर्ष वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप ने अपने प्रतिद्बंद्बी और गत चैंपियन चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा के सोमवार को दूसरे सेट में रिटायर हो जाने के बाद पहली बार इटालिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

हालेप ने 32 मिनट में 6-०, 2-1 की बढèत बना ली थी लेकिन तभी दूसरी सीड प्लिसकोवा ने चोट के कारण मैच छोड़ने का फैसला किया। हालेप ने इसके साथ ही पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया और 27 सितंबर से होने वाले क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।

रोमानियाई खिलाड़ी हाल में वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में खेलने नहीं उतरी थीं और उन्होंने अपना सारा ध्यान क्ले कोर्ट सत्र पर लगाया और इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया। हालेप और प्लिसकोवा के बीच यह 12वीं बार मुकाबला था जिसमें हालेप ने आठवीं बार जीत हासिल की।

इससे पहले हालेप सेमीफाइनल में स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को तीन सेटों के संघर्ष में 6-3, 4-6, 6-4 से हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि प्लिसकोवा ने एक अन्य सेमीफाइनल में हमवतन मार्केटा वोंड्रुउसोवा को लगातार सेटों में 6-2, 6-4 से हारकर फाइनल में प्रवेश किया था।(एजेंसी)