Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Harikrishna पांचवें स्थान पर

चेन्नई।भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने सेंट लुईस रैपिड और ब्लिट्ज आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त पांचवां स्थान बरकरार रखा है जबकि अमेरिका के वेसली सो शीर्ष पर पहुंच गए हैं ।

रैपिड वर्ग के आखिरी तीन दौर में हरिकृष्णा ने अमेरिका के जैफरी शियोंग को 66 चालों में हराकर अच्छी शुरूआत की । अमेरिका के ही हिकारू नकामूरा से ड्रा खेलने के बाद वह सो से 69 चालों में हार गए ।

वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक ने 46 चालों में हराया । सो अब 13 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि कार्लसन उनसे एक अंक पीछे हैं ।रूस के इयान नेपोनियाश्चि और ग्रिसचुक के दस दस अंक हैं । हरिकृष्णा, लेवोन आरोनियन और नकामूरा पांचवें स्थान पर हैं ।(एजेंसी)