

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा इन दिनों अपने डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जब से दोनों की सगाई हुई है, तब से ही धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है।

दरअसल, धनाश्री वर्मा का एक वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह पीपीई किट पहनकर 'कुर्ता पजामा' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. धनाश्री वर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 34 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा कोरियोग्राफर होने के अलावा एक डॉक्टर और यूट्यूबर भी हैं. चहल सगाई से पहले धनश्री वर्मा के साथ कई जूम सेशन्स में एक्टिव दिखे हैं. हाल ही में चहल ने सोशल मीडिया पर धनश्री के साथ रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है.
Herald